विज्ञापन
भारत डिफेंस कवच (बीडीके) में विज्ञापन क्यों दें ?सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए भारत सरकार पश्चिम से भारी मात्रा में हथियार और अन्य रक्षा साजो-सामान खरीद रही है। अरबों डालर की रक्षा खरीद की शर्तों के तहत 30 फीसदी रकम के बराबर विदेशी कंपनियों को भारतीय कंपनियों से साझेदारी करनी होगी। इस तरह के संयुक्त उपक्रमों से तमाम विदेशी कंपनियों को भारत के व्यापक बाजार में प्रवेश करने का मौका मिल रहा है। अपने नए उत्पादों की अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए
बीडीके एक ऐसा पोर्टल है जो हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में उन सभी लोगों तक पहुंचता है जो रक्षा, सुरक्षा, राजनय, एयरोस्पेस और उड्डयन जैसे विषयों पर नजर रखते हैं। इनमें मंत्री, सांसद, विधायक, नौकरशाह, सैन्य अधिकारी, रक्षा विशेषज्ञ आदि शामिल हैं। रक्षा प्रणालियों की अंग्रेजी में जटिल शब्दावली और कार्य प्रणाली को बहुत से अंग्रेजीदां भी ठीक से नहीं समझ पाते।
बीडीके का उद्देश्य जटिल बातों को सरल भाषा में समझाना है।
बीडीके पर आपके उत्पादों का विज्ञापन भारत की तीन चौथाई आबादी तक पहुंचाता है। आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अर्ध सैनिक बल, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी नए कारगर हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की जानकारी चाहती हैं। अपने घर को सुरक्षित रखने के लिए आम नागरिक घरेलू सुरक्षा उपकरणों की जानकारी चाहता है। महिलाएं भी जानना चाहती हैं कि आत्मरक्षा के लिए वे किन साधनों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक चैनलों पर विज्ञापनों की अधिकतम अवधि 24 घंटे की होती है। चैनलों पर तो महज कुछ ही सेकेंड्स की। लेकिन
बीडीके विश्व भर में दिन-रात असीमित अवधि तक आपके विज्ञापन को प्रचारित-प्रसारित करता है। भले ही भारत में आन लाइन विज्ञापन का दौर अभी नया है लेकिन दुनिया मानती है कि भविष्य में यही माध्यम राज करेगा। भारत में साक्षरता बढ़ने के साथ ही कंप्यूटर गांव-गांव में पहुंच गया है। ग्रामीण युवा वर्ग उन तमाम जानकारियों से वाकिफ होना चाहते हैं जो अब तक अंग्रेजीदां लोगों तक सीमित थीं।
नागरिक उड्डयन एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी तरक्की में हिन्दी बेल्ट के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। हवाई यात्रियों में 70 फीसदी से अधिक हिन्दी बेल्ट के लोग होते हैं। वे जानना चाहते हैं कि उड्डयन क्षेत्र में क्या नया हो रहा है, क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं, क्या योजनाएं हैं और हवाई यात्रा में क्या सावधानियां बरती जाएं। इसलिए उड्डयन से जुड़ी तमाम कंपनियों और एयरलाइनों के लिए
बीडीके ही एक ऐसा माध्यम है जो उनके उत्पादों को आन लाइन हिन्दी भाषी ग्राहक तक पहुंचा सकता है।
हमारे दिए गऐ
'विज्ञापनों' कॆ विषय पर चर्चा करने के लिये कृपया हमें
info@bdkavach.com पर मेल करे और साथ में हमे अपनी कंपनी का सम्पूर्ण ब्यौरा एवं फोन नं. दें ।