रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
June 19, 2013
|English|हिन्दी
  • सीबीआई ने नूपुर की जमानत का विरोध किया
  • Apr 30 2012 3:28:37:773PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 72
  • सीबीआई

    गाजियाबाद : नोएडा के वर्ष 2008 के बहुचर्चित आरुषि तलवार और हेमराज हत्याकांड में सोमवार को आरुषि की मां एवं दंत चिकित्सक नूपुर तलवार के गाजियाबाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष न्यायाधीश प्रीति सिंह के समक्ष समर्पण करते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

    गिरफ्तारी केफौरन बाद नूपुर ने जमानत की अर्जी दाखिल की, लेकिन सीबीआई ने उसका विरोध किया।निर्देश के बावजूद दंतचिकित्सक नूपुर के गाजियाबाद की अदालत में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

    सीबीआई ने उनकी जमानत का विरोध करते हुए दलील दी कि उनके महिला होने को आधार बनाकर जमानत नहीं मांगी जा सकती। सीबीआई के वकील आर.के. सैनी ने कहा कि नूपुर अदालत में पेश होने के आदेशों को नजरअंदाज करती रही हैं और यह मामला जघन्य दोहरे हत्याकांड से सम्बद्ध है।

    नूपुर और उनके दंत चिकित्सक पति राजेश तलवार जब सुबह करीब 10.15 बजे पहुंचे तो पुलिस वहां पहले से मौजूद थी। नूपुर को पिछले दरवाजे से अदालत ले जाया गया।इससे पहले शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने नूपुर को इस मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत में समर्पण करने का निर्देश दिया था।

    न्यायमूर्ति ए.के. पटनायक की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने कहा कि वह निचली अदालत में समर्पण करने के बाद जमानत की अर्जी दाखिल कर सकती हैं और अदालत इस मामले को शीघ्र और योग्यता के आधार पर निपटा सकती है।सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश देने के बाद नूपुर की याचिका पर सुनवाई अगले शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी।

    नूपुर ने इस हत्याकांड के सिलसिले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की थी।नूपुर एवं राजेश की 14 वर्षीया पुत्री आरुषि की हत्या मई 2008 में उनके नोएडा स्थित आवास में हो गई। इस हत्या के अगले दिन परिवार केनौकर हेमराज की लाश घर के छत से बरामद की गई। तलवार दम्पति इस मामले में आरोपी हैं। राजेश जमानत पर हैं।

     

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 91


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos