रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
May 22, 2013
|English|हिन्दी
  • अगस्त में 2 विदेशी उपग्रह छोड़ेगा इसरो
  • Apr 30 2012 10:53:48:663AM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 115
  • अगस्त

    चेन्नई : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगस्त में अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी21) के जरिए दो विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ेगा। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। 


    विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक, पी.एस. वीराराघवन ने आईएएनएस से कहा, "अगला रॉकेट प्रक्षेपण अगस्त में होगा। हम अपने पीएसएलवी रॉकेट के जरिए फ्रेंच उपग्रह एसपीओटी 6 (800 किलोग्राम) और एक छोटे जापानी उपग्रह (लगभग 15 किलोग्राम) को अंतरिक्ष में छोड़ेंगे। यद्यपि यह रॉकेट पीएसएलवी-सी21 है, लेकिन यह पीएसएलवी-सी20 से पहले अंतरिक्ष में जाएगा।" 

    तिरुवनंतपुरम स्थित वीएससीसी इसरो का ही हिस्सा है। 

    इसरो की व्यावसायिक शाखा, अंतरिक्ष कॉरपोरेशन लिमिटेड ने फ्रांस के ईएडीएस की अधीनता वाली कम्पनी एस्ट्रियम एसएएस के साथ एक व्यावसायिक प्रक्षेपण सेवा समझौता किया है। इस समझौते के तहत उन्नत दूरसंवेदी उपग्रह, एसपीओटी-6 को अंतरिक्ष में छोड़ा जाना है।

    रोचक बात यह है कि एस्ट्रियम एसएएस द्वारा निर्मित 800 किलोग्राम वजन वाला एसपीओटी-6 उपग्रह, इसरो द्वारा छोड़े जाने वाले विदेशी उपग्रहों में अबतक का सबसे वजनी उपग्रह है। इसके पहले 2007 में इटली का 350 किलोग्राम वजन वाला ऐजल उपग्रह छोड़ा गया था। 

    चूंकि कुल वजन लगभग 815 किलोग्राम हो जाएगा, लिहाजा इसरो अपने कोर एलोन पीएसएलवी को इस्तेमाल में ला रहा है। 

    इस मिशन के साथ ही इसरो द्वारा छोड़े गए विदेशी उपग्रहों की संख्या 29 हो जाएगी। इसरो 1999 से ही विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ रहा है। प्रारम्भ में विदेशी उपग्रहों को अपने उपग्रहों के साथ ही छोड़ा गया था। लेकिन ऐजल उपग्रह से इसरो ने पूर्णरूपेण व्यावसायिक स्तर पर उपग्रह प्रक्षेपण का काम शुरू किया है।

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 436


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos