रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
May 23, 2013
|English|हिन्दी
  • चंद्रयान-2 में हो सकती है देरी
  • Apr 26 2012 6:54:42:353PM
  • by IANS
  • print
  • |
  • View(s): 113
  • चंद्रयान-2

    श्रीहरिकोटा :  चंद्रयान-2 को चांद पर भेजने में देरी हो सकती है। यह वर्ष 2014 में प्रस्तावित था, लेकिन इसे तब तक इंतजार करना होगा जब तक भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) अपने दो भारी रॉकेट्स-भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण न कर ले।स्वदेशी तकनीक से निर्मित राडार इमैजिंग सैटेलाइट-1 (रिसैट-1) के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के बाद इसरो के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन ने संवाददाताओं से कहा, "हमने चंद्रयान-2 मिशन से पहले छह माह के अंतराल पर जीएसएलवी के दो रॉकेट्स के प्रक्षेपण की योजना बनाई है।

    "देश का पहला मानवरहित चांद मिशन चंद्रयान-1 वर्ष 2008 में चांद पर भेजा गया था। देश ने दूसरे चांद मिशन की योजना रूस के साथ मिलकर बनाई है।

    इसरो की मुख्य चिंता जीएसएलवी रॉकेट को तैयार करना है, जो वर्ष 2010 में क्रायोजेनिक इंजन के घटक में खराबी आ जाने के कारण विफल हो गया था और जिसके कारण अंतरिक्ष एजेंसी की कई योजनाओं को झटका लगा।

    राधाकृष्णन के अनुसार, अंतरिक्ष एजेंसी जीएसएलवी के लिए क्रायोजेनिक इंजन तैयार करने की प्रक्रिया में है। क्रायोजेनिक इंजन को परखने के लिए जमीन पर दो तरह के परीक्षण किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा, "हम क्रायोजेनिक इंजन के साथ सितम्बर/अक्टूबर, 2012 में जीएसएलवी का प्रक्षेपण करने की योजना बना रहे हैं।"उन्होंने इन आरोपों से इंकार किया कि अंतरिक्ष एजेंसी अपने लिए आवंटित अनुदानों का पूर्ण इस्तेमाल नहीं करती।

    राधाकृष्णन ने कहा कि एजेंसी ने 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 20,000 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 10वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 13,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

    उन्होंने हालांकि इससे सहमति जताई कि पिछले वर्ष में इसरो के लिए जितनी राशि आवंटित की गई थी, उतने का व्यय नहीं किया गया।रिसैट-1 पर आई लागत के बारे में उन्होंने कहा कि रॉकेट (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान यानी पीएसएलवी) पर 110 करोड़ रुपये और सैटेलाइट पर 378 करोड़ रुपये का खर्च आया।

     

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 452


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos