नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया।संसद के उच्च सदन में उनका यह तीसरा कार्यकाल होगा।
मायावती राज्यसभा के लिए पहली बार अप्रैल 1994 में चुनी गई थीं लेकिन अक्टूबर 1996 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
वह जुलाई 2004 में दोबारा उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुईं और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के लिए जुलाई 2007 में इस्तीफा देने तक वह सदन में बसपा संसदीय दल की नेता रहीं।इस समय राज्यसभा में बसपा के 15 सदस्य हैं।
Tags :बहुजन समाज पार्टी, राज्यसभा , शपथ, ग्रहण,