नई दिल्ली : माता-पिता की कथित लापरवाही के आधार पर नार्वे बाल विकास सेवा द्वारा कब्जे में लिए गए दो अनिवासी भारतीय बच्चे मंगलवार को स्वदेश लौट आए।
विदेश राज्य मंत्री प्रणीत कौर बच्चों के दादा-दादी के साथ, तीन वर्षीय अभिज्ञान और एक वर्षीय ऐश्वर्य का स्वागत करने यहां हवाईअड्डे पर मौजूद थीं।
नार्वे में बच्चों की देख-रेख करने वाले उनके साथ थे।अनुरूप और सागरिका भट्टाचार्य के बच्चे अभिज्ञान और ऐश्वर्य को पिछले वर्ष मई में उनके माता-पिता से ले लिया गया था।
Tags :नार्वे , स्वदेश , अनिवासी , बच्चे,