लखनऊ : आतंकवादी घटनाओं की जांच करने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना कार्यालय खोलेगी।
पुलिस महानिरीक्षक स्तर के एक अधिकारी की अगुवाई में एनआईए के अधिकारियों की एक टीम लखनऊ के दौरे पर है।
वह लखनऊ में एनआईए का कार्यालय खोले जाने सम्बंधी प्रस्ताव पर राज्य सरकार के अधिकारियों से बात कर रही है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एनआईए अधिकारियों ने सोमवार को मुख्य सचिव जावेद उस्मानी से मिलकर इस सम्बंध में प्रस्ताव रखा था।
बाद में एनआईए अधिकारियों ने राज्य के पुलिस महानिदेशक ए.सी.शर्मा से मिलकर कार्यालय खोले जाने सम्बंधी प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया। कहा जा रहा है कि आज प्रमुख सचिव गृह आर.एम.श्रीवास्तव से ये अधिकारी मुलाकात करने वाले हैं, जिसमें प्रस्ताव को हरी झ्झंडी मिलने की पूरी सम्भावना है।