
कीव : यूक्रेन ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सैनिकों को अफगानिस्तान से निकालने में मदद के लिए अपनी हवाई परिवहन क्षमता के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया है। नाटो की योजना के मुताबिक 130,000 विदेशी सैनिकों में से अधिकांश को 2014 के अंत तक हर हाल में अफगानिस्तान छोड़ देना होगा।
दूसरी ओर अफगान सेना और सुरक्षा बल के लोग सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथों में अनवरत लेते जा रहे हैं।समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, यूक्रेन के विदेश मंत्री कोस्तयांतिन हृशचेंको ने कहा,
"हमने अफगानिस्तान से सैनिकों और सैन्य उपकरणों को वापस ले जाने में मदद के लिए अपने परिवहन विमान बेड़े की सेवा देने का प्रस्ताव किया है, जो कि नाटो के साथ लम्बे समय से काम कर रहा है।
"यूक्रेन का भारी परिवहन विमान एंटोनोव एएन-124-100 नाटो की एक नई निविदा में एसएएलआईएस (स्ट्रैटजिक एयरलिफ्ट इंतरिम सोल्यूशन) कार्यक्रम के तहत सामरिक हवाई पविहन की पूर्ति के लिए पसंदीदा विमान हैं।
यूक्रेन की सरकारी कम्पनी, एंटोनोव और रूसी समूह वोल्गा-डनेपर ने अप्रैल के प्रारम्भ में निविदा के लिए एक संयुक्त आवेदन भरे थे।