
मुम्बई : स्पाइसजेट विमान ईंधन (एटीएफ) के आयात की अनुमति पाने वाली देश की पहली किफायती विमानन सेवा कम्पनी बन गई है।
कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय ने ईंधन आयात के कम्पनी के आवेदन को मंजूर कर यह अनुमति दी।
स्पाइसजेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि ईंधन आयात के लिए वह प्रमुख तेल कम्पनियों से बात कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश में विमान ईंधन की ऊंची कीमतों के कारण इसके आयात की अनुमति से उड्डयन क्षेत्र को फायदा होगा।उन्होंने कहा, "इससे हमें संचालन लागत कम करने में मदद मिलेगी।
"स्पाइसजेट रोजाना 32 घरेलू तथा दो अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए 270 उड़ानों का संचालन करती है।उल्लेखनीय है कि फरवरी माह में केंद्रीय मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह ने विमानन कम्पनियों को विदेश से तेल आयात करने की अनुमति देने का फैसला किया था।