रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
May 20, 2013
|English|हिन्दी
  • 5 मई को समाप्त हो जाएगा एनसीटीसी पर विवाद : चिदम्बरम
  • Apr 17 2012 6:09:31:750PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 116
  • 5

    नई दिल्ली :  केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने मंगलवार को भरोसा जताया कि राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीटीसी) को लेकर केंद्र और गैर-कांग्रेस शासित राज्यों के बीच विवाद का समाधान पांच मई को इस मुद्दे पर होने वाली मुख्यमंत्रियों की बैठक में हो जाएगा।

    चिदम्बरम ने यह भी कहा कि पांच मई की बैठक से पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एनसीटीसी की कार्यप्रणाली को लेकर दस्तावेज दिए जाएंगे।आंतरिक सुरक्षा पर सोमवार को हुई मुख्यमंत्रियों की वार्षिक बैठक के एक दिन बाद चिदम्बरम ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान से भी असहमति जताई कि केंद्र अपने निर्णयों से राज्यों में अविश्वास पैदा कर रहा है।

    संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अधिकतर राज्यों में केंद्र सरकार के प्रति अविश्वास नहीं है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "हम पांच मई को होने वाली मुख्यमंत्रियों की बैठक से पहले उनके बीच एनसीटीसी के काम करने के तरीके को लेकर दस्तावेज वितरित कर रहे हैं। हम इस मुद्दे पर केंद्र और राज्यों के बीच मतभेद का समाधान करने में सफल होंगे।

    "यह पूछे जाने पर कि यदि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राज्य जिम्मेदारी ले तो क्या केंद्र सरकार केंद्रीय सुरक्षा बलों को वापस बुला सकती है, चिदम्बरम ने कहा कि इस बारे में राज्यों से बातचीत की जा रही है।उन्होंने कहा, "यदि राज्य अधिक जिम्मेदारियां लेने के इच्छुक हों और नक्सलियों से लड़ने के लिए अधिक बल तैनात करने को तैयार हों तो केंद्रीय अर्धसैनिक एवं पुलिस बलों को वापस बुलाया जा सकता है।

    केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती कम अवधि के लिए की जाती है, न कि लम्बे समय के लिए।"तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के इस बयान पर कि वित्तीय निर्भरता के मामले में केंद्र, राज्य सरकारों को नगर निगम बना रहा है, चिदम्बरम ने कहा कि यह एक ही मुख्यमंत्री का विचार है

     

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 406


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos