
गुवाहाटी : असम पुलिस ने सोमवार को प्रतिबंधित संगठन यूनाटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के ठिकाने पर छापेमारी कर एक बम, बम बनाने का सामान, जिलेटिन की छड़ और जबरन वसूली से सम्बंधित पत्र बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, उल्फा ने हमले को अंजाम देने की साजिश की थी, जिसे नाकाम कर दिया गया। यह छापेमारी ऊपरी असम के शिवसागर जिले में हुई।एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "हमें सूचना मिली थी कि उल्फा के 10 उग्रवादियों ने जिले के सोनारी सब डिविजन में आने वाले लुखारागांव के मकान में पनाह ले रखी है।
हमने अभियान चलाया, लेकिन हमारे वहां पहुंचे से पहले ही उग्रवादी फरार हो गए।"उन्होंने बताया कि मौके से जिलेटिन की छड़, बैट्री, फ्यूज तार, जबरन वसूली के पत्र और बम बनाने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। घर के मालिक से पूछताछ की जा रही है।
एक पुलिस ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, "विध्वंसात्मक घटना को अंजाम देने के लिए उल्फा के 10 उग्रवादी कुछ दिनों पहले प्रदीप गोगोई नामक सरगना के नेतृत्व में राज्य में दाखिल हुए थे।