रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
May 26, 2013
|English|हिन्दी
  • एयर इंडिया के कायापलट की योजना मंजूर, एफडीआई टला
  • Apr 13 2012 10:16:19:407PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 114
  • एयर

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय विमानन कम्पनी एयर इंडिया के कायापलट की योजना को गुरुवार को जहां सरकार की मंजूरी मिल गई, वहीं देश के विमानन क्षेत्र में विदेशी विमानन कम्पनियों के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के विषय को केंद्रीय मंत्रिमंडल की अगली बैठक में विचार के लिए टाल दिया गया। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में ये फैसले लिए गए। इसी बैठक में विमानन क्षेत्र में विदेशी विमानन कम्पनियों की एफडीआई के मसले को अगली मंत्रिमंडलीय बैठक के लिए टाल दिया गया।

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "मसले को आगे के लिए टाल दिया गया है। इसपर अगली मंत्रिमंडलीय बैठक में विचार किया जाएगा।"अभी सरकार घरेलू विमानन कम्पनियों में 49 फीसदी विदेशी निवेश को इजाजत देती है, लेकिन सुरक्षा कारणों से विदेशी विमानन कम्पनियों को देश में विमानन क्षेत्र में निवेश की इजाजत नहीं है।

    राजीव गांधी भवन के अधिकारियों के मुताबिक एयर इंडिया के बोर्ड ने पुनर्रचना योजना को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद कर्जदाताओं के समूह ने कर्ज सरलीकरण योजना को स्वीकार किया था।विमानन कम्पनी ने नए विमानों की खरीददारी के लिए 21,412 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इसके अलावा संचालन पूंजी के लिए अतिरिक्त 22,368 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है।

    तेल वितरण कम्पनियों का इसपर 2,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। साथ ही कम्पनी को कुल 22 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।वित्तीय पुनर्रचना के तहत 19 बैंकों के समूह के 18 हजार करोड़ रुपये आते हैं। इसमें से 10,500 करोड़ रुपये को लम्बी अवधि के कर्ज में बदला जाएगा, जिसका चुकता 10 से 15 सालों में किया जाएगा।शेष 7,400 करोड़ रुपये का चुकता सरकार समर्थित बांड से किया जाएगा।

    सरकार ने पहले मौजूदा कारोबारी साल में कम्पनी में 4,000 करोड़ रुपये लगाने की घोषणा की थी।अधिकारी ने कहा कि व्यापक कायापलट योजना में संचालन का पहलू और वित्तीय पुनर्रचना की योजना शामिल है ताकि एयर इंडिया की संचालन और वित्तीय स्थिति में सुधार हो।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 479


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos