
नई दिल्ली : ढांचागत संरचना क्षेत्र के कारोबारी समूह जीएमआर ने मंगलवार को कहा कि विमानन कम्पनी किंगफिशर और एयर इंडिया पर दिल्ली और हैदराबाद हवाईअड्डा का इस्तेमाल करने की ऐवज में लगभग 525 करोड़ रुपये का बकाया है।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी सिद्धार्थ कपूर ने आईएएनएस से कहा, "किंगफिशर पर 70 से 75 करोड़ रुपये और एयर इंडिया पर 450 करोड़ रुपये बकाया है। दोनों ही कम्पनियों को कैश एंड कैरी श्रेणी में डाल दिया गया है।
"कैश एंड कैरी श्रेणी के तहत उधार का कारोबार नहीं होता है, बल्कि ग्राहक कम्पनी को मौके पर ही वस्तु या सेवा कीमत का भुगतान करना होता है और वस्तु के मामले में उन्हें अपने माल को ले जाने की व्यवस्था भी खुद ही करनी होती है।