
मास्को : रूस के ततरास्तान इलाके में शुक्रवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार बेल 407 हेलीकॉप्टर का मलबा यमश गांव के निकट मिला। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में गिरने के बाद आग लग गई। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर पर केवल पायलट ही सवार था।
यह हेलीकॉप्टर अक बार्स एयरो कम्पनी का था जो ततरास्तान की क्षेत्रीय सरकार से सम्बद्ध है। दो महीने के अंदर रूस में बेल 407 हेलीकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है।
इससे पहले निझ्नी नोवगोरॉड के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर वोल्गा नदी में गिर गया।
इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई।शुक्रवार को ही रूस के करेलिया इलाके में एक अन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो कर हिम झील में गिर गया, जिसमें पायलट और दो यात्री घायल हो गए।