
नई दिल्ली : सरकार और सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह के बीच अनवरत जारी विवादों के बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख वी.के. सारस्वत ने शनिवार को रक्षा मंत्रालय और सेना,
दोनों से मतभेद दूर करने के लिए एक सतर्क दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। सारस्वत ने यहां प्रगति मैदान में आयोजित रक्षा प्रदर्शनी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,
"यदि वहां किसी तरह का मतभेद है, तो उन्हें बहुत ही सतर्क दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।"सारस्वत ने कहा, "हमारी कार्यपद्धति और छवि के संदर्भ में रक्षा मंत्रालय के अंदर सामंजस्य बहुत महत्वपूर्ण है।
"सारस्वत उस प्रश्न का जवाब दे रहे थे, जिसमें उनसे पूछा गया था कि वह रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी को उनके वैज्ञानिक सलाहकार के नाते, सेना प्रमुख के पत्र से सम्बंधित विवाद पर और टाट्रा ट्रकों के एक सौदे को मंजूरी देने के लिए उन्हें रिश्वत की पेशकश के बारे में हाल के उनके साक्षात्कार पर क्या सलाह देना चाहेंगे।
सारस्वत ने कहा कि वह रक्षा मंत्री को केवल तकनीकी मामलों पर सलाह देते हैं और इसलिए इस तरह के विवादों पर उन्होंने उन्हें कोई सलाह नहीं दिया है।
उन्होंने कहा, "देश के नागरिक के नाते, मैं दोनों महान व्यक्तियों के बारे में केवल यही कह सकता हूं कि उन्होंने देश को उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।