
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 2009-10 के बाद से तीन बाघों सहित 69 जानवरों का शिकार किया गया है, हालांकि इस अवधि में राज्य सरकार ने जानवरों की सुरक्षा पर 116 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की है।
एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "बीते कुछ वर्षो में प्रदेश में शिकार के मामलों में वृद्धि हुई है और वित्तीय वर्ष 2009-10 के दौरान तीन बाघों सहित कुल 69 जानवरों का शिकार किया गया है।
जंगली जानवरों की सुरक्षा के मद्देनजर शिकार के लिए सम्वेदनशील इलाकों में पहले की तुलना में गश्त बढ़ा दी गई है और सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
"गौरतलब है कि वन विभाग ने जांजगीर-चम्पा जिले में स्थित प्रदेश के पहले मगरमच्छ उद्यान पर अप्रैल 2009 के बाद से तीन करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लेकिन उद्यान में भी छह मगरमच्छों के मरने की खबर है।