
मुम्बई : हिंदी सिनेमा जगत के प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य में सुधार है। सेवन हिल्स अस्पताल में जब तब्बू उनसे मुलाकात के लिए पहुंचीं तो अमिताभ को 'चीनी कम' की अपनी सह-अभिनेत्री संग समय बिताना अच्छा लगा।
अमिताभ पेट की सर्जरी के लिए 11 फरवरी को अस्पताल में दाखिल हुए थे। अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। उन्होंने बुधवार रात अपने ब्लॉग पर लिखा, "खूबसूरत तब्बू मुझसे मुलाकात के लिए आज अस्पताल आईं और मेरे साथ अच्छा समय गुजारा।
उन्होंने कई सम्बंधित व अन्य मुद्दों पर बात की। उन्होंने फिल्मों और प्रकृति की बात की। साथ ही यह भी कहा कि वह किस तरह की फिल्मों से जुड़ना चाहती हैं।"
उन्होंने कहा, "उनके साथ समय बिताना हमेशा सुखद होता है।"
फिल्मकार आर. बालकृष्णन की 'चीनी कम' 2007 में प्रदर्शित हुई थी, जो एक 64 वर्षीय शैफ (बिग बी) व उनसे उम्र में काफी छोटी एक लड़की (तब्बू) की प्रेम कहानी थी।