नई दिल्ली : असम में फैली हिंसा के बाद राहत व पुनर्वास शिविरों में रह रहे दो लाख से अधिक लोगों के हाल का जायजा लेने के लिए मंगलवार को एक केंद्रीय दल वहां का दौरा करेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल वहां चल रहे राहत कार्यो का जायजा लेगा और साथ ही यह भी अनुमान लगाएगा कि वहां और किन-किन चीजों की जरूरत है। इस केंद्रीय दल में गृह मंत्रालय के दो संयुक्त सचिव और पेयजल, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, खाद्य मंत्रालय और योजना आयोग के एक-एक सचिव होंगे। ज्ञात हो कि असम में हिंसा के दौरान चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
Tags :असम, लेगा ,केंद्रीय, दल, जायजा,