
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। लखनऊ के ऐशबाग स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में मुसलमान समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की।
ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने वहां मौजूद लोगों को नमाज अदा कराई।उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राज्यपाल बी.एल.जोशी ने ईदगाह मैदान पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। अखिलेश ने कहा कि खुशियों भरा ईद का त्योहार समाज में अमन-चैन और साम्प्रदायिक सौहार्द का पैगाम देता है।
राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, इलाहाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी ईद पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई।