
टाउंसविल (आस्ट्रेलिया) : भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
सोमवार को टॉनी आयरलैंड स्टेडियम में जीत के लिए रखे गए 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 48 ओवरों में नौ विकेट पर 137 रन बनाए, जिनमें बाबा अपराजित के शानदार 51 रन शामिल हैं।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.1 ओवरों में 136 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सबसे अधिक 50 रन बनाए थे।भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने वेस्टइइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।