
हैदराबाद : मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने देशभर के मुसलमानों से आग्रह किया है कि उन्हें हाल की असम हिंसा में बेघर हुए अपने भाइयों की मदद करनी चाहिए।
ओवैसी ने इस सम्बंध में एक कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया है और यह भी सुझाया है कि मुसलमान, पहले बोडो लोगों द्वारा ढाए गए जुल्म के खिलाफ 10,000 प्राथमिकियां दर्ज कराएं।
यहां शुक्रवार देर शाम मस्जिद-ए-अजीजिया में एक विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सांसद ओवैसी ने मुस्लिम चिकित्सकों और वकीलों से आग्रह किया है कि वे असम के राहत शिविरों में जाकर विस्थापितों को हरसम्भव मदद मुहैया कराएं। ओवैसी ने हाल ही में राहत शिविरों का दौरा किया था और 20 लाख रुपये की दवाइयां वितरित की थीं।