नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि वह कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैंने हमेशा यह बात कही है कि मैं (सरकार में) राहुल के प्रवेश का स्वागत करूंगा।"
Tags :प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सरकार, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव,