तिरुचिरापल्ली : बिजली उपकरण निर्माता कम्पनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) अपनी आय बढ़ाने के लिए रेलवे, रक्षा और अन्य कारोबारों पर ध्यान देने के बारे में सोच रही है।
कम्पनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बी. प्रसाद राव ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "भेल मेट्रो रेल के डिब्बों के लिए बोली लगाएगा। अभी हम इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण खिलाड़ी नहीं हैं।" राव कम्पनी की ब्वॉयलर इकाई के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के लिए तिरुचिरापल्ली पहुंचे थे।
Tags :बिजली उपकरण, कारोबार, अध्यक्ष, बी. प्रसाद राव, ब्वॉयलर,