वाशिंगटन : अमेरिका का संघीय उड्डयन प्राधिकरण दक्षिण कैरोलीना के चार्ल्सटन में एक परीक्षण के दौरान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के इंजन के असफल हो जाने की जांच कर रहा है।
विमान का निर्माण भारत के सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कम्पनी एयर इंडिया के लिए किया गया है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बुधवार को कहा कि इंजन की निर्माता कम्पनी बोइंग और जेनरल इलेक्ट्रिक ने शनिवार को दुर्घटना की सूचना दी। कथित तौर पर इंजन के असफल होने के कारण इसकी कुछ सामग्री टूट कर हवाईपट्टी पर गिर गई और इसमें आग लग गई। दुर्घटना के वक्त विमान में कोई यात्री सवार नहीं था और न ही किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की चोट आई। बोर्ड ने कहा कि उसने रविवार को घटनास्थल पर एक विशेषज्ञ को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भेजा है। अगले कुछ दिनों में विशेष इंजन निर्माण संयंत्र में भी जाकर इंजन की असफलता के कारणों की जांच करेंगे।
Tags :एयर ,इंडिया, असफल, इंजन , परीक्षण,