
श्रीनगर : रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने जम्मू एवं कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन रविवार को कुपवाड़ा सेक्टर की सैन्य चौकी का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों से बातचीत की। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दौरे के दौरान सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह,
रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा, उत्तरी सेना के ेकमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक तथा अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी भी रक्षा मंत्री के साथ थे।प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "एंटनी ने सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली।
उन्होंने कुछ समय सैनिकों के साथ बिताए और उन्हें उनके कल्याण के लिए उठाए गए कदम की जानकारी दी।"बयान के अनुसार, रक्षा मंत्री यहां से नई दिल्ली लौट गए हैं।