रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
May 25, 2013
|English|हिन्दी
  • मायावती की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
  • Jul 30 2012 10:28:35:453PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 61
  • मायावती

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा अध्यक्ष मायावती की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और मायावती के करीबी नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने सोमवार दोपहर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

    मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्यभर में जगह जगह स्थापित अम्बेडकर प्रतिमाओं को तोड़े जाने को लेकर चिंता जताई। दोनों नेताओं ने मांग की कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सुरक्षा पहले की तरह बढ़ाई जाए।

    दोनों नेताओं के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने पाकरें और स्मारकों में लगी प्रतिमाओं तथा मायावती की सुरक्षा का आश्वासन दिया।

    मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बाहर निकले बसपा नेता मौर्य ने मीडियाकर्मियों से कहा, "सूबे में शरारती तत्वों का हौसला इतना बढ़ गया है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी राज्य में कई जगहों पर अम्बेडकर प्रतिमाएं तोड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं। सारा सुरक्षा तंत्र फेल हो गया है।"

    उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से आज फिर मुलाकात की है और प्रतिमाओं के अलावा मायावती की भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

    गौरतलब है कि पिछले सप्ताह गुरुवार को राजधानी लखनऊ के अम्बेडकर पार्क में मायावती की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद से ही बसपा नेता लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। इससे पहले भी शुक्रवार को बसपा नेताओं ने प्रतिमाओं की सुरक्षा के मसले पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 471


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos