
नई दिल्ली : एयर इंडिया प्रबंधन और पायलट बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में हड़ताल के दौरान 101 बर्खास्त पायलटों की फिर से बहाली पर विचार करने के लिए प्रस्तावित समिति की संरचना पर असहमत हो गए।
पायलट समिति में एक स्वतंत्र सदस्य को शामिल किए जाने की मांग कर रहे थे। पायलटों के मुताबिक यह स्वतंत्र सदस्य सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त न्यायाधीश होना चाहिए। इसपर प्रबंधन सहमत नहीं था।इस पर न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल ने दो विकल्प दिए।
न्यायमूर्ति खेत्रपाल ने कहा, "पहला, मैं तब तक इस मुकदमें को देखुंगी, जब तक समिति बर्खास्त पायलटों की पुनर्बहाली पर फैसला नहीं ले लेता। दूसरा, मैं आपको मुकदमा वापस लेने की अनुमति दे दूंगी, लेकिन ससिति में एक स्वतंत्र मध्यस्थ होगा।
"विमानन कम्पनी के प्रबंधन ने दोनों ही विकल्प अस्वीकार कर दिये।प्रबंधन ने समिति का गठन कर लिया है, जिसमें बोर्ड स्तर के दो निदेशक और एक कार्यकारी निदेशक हैं।अदालत मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को करेगी।