
नई दिल्ली : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस आग्रह की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने भारत से कहा है कि वाल-मार्ट को खुदरा क्षेत्र में कारोबार करने की अनुमति दी जाए।
माकपा ने सरकार से कहा है कि वह अमेरिका के दबाव में न झुके। माकपा ने कहा है कि उसे अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान पर आपत्ति है, जिसमें उन्होंने भारत से अपने खुदरा क्षेत्र के दरवाजे वाल-मार्ट और अन्य विदेशी निवेशकों के लिए खोलने की बात कही है।
माकपा ने अपने वक्तव्य में कहा है, "यह निर्लज्ज बयान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर दबाव बनाने के लिए दिया गया है,
ताकि वह मल्टीब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए दरवाजा खोल दे।"पार्टी ने मांग की है, "माकपा चाहती है कि सरकार खुदरा क्षेत्र को विदेशी सुपर मार्केट चेन के लिए न खोले।
ऐसा करने पर लाखों छोटे दुकानदारों और व्यापारियों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी।