
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया।
जसवंत के नाम की घोषणा राजग की यहां हुई बैठक के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक संवाददाता सम्मेलन में की।
आडवाणी ने कहा, "हमने एकमत से निर्णय लिया है कि जसवंत सिंह उपराष्ट्रपति पद के हमारे उम्मीदवार होंगे।
"जसवंत केंद्र में वित्त, विदेश और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।