
नई दिल्ली : देश के उड्डयन नियामक ने शुक्रवार को सभी घरेलू विमानन कम्पनियों की सुरक्षा और संचालन प्रदर्शन की समीक्षा की और उन्हें निर्देश दिया कि वे खामियों तथा यात्रियों की शिकायतों को दूर करें।
विमानन कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के कार्यवाहक प्रमुख प्रशांत सुकुल ने कहा,
"जिन क्षेत्रों की समीक्षा की गई उनमें शामिल हैं 15 सूत्री निगरानी, संचालन मुद्दे तथा हाल ही में की गई लेखा परीक्षा। हमने कम्पनियों को किसी भी खामी या यात्रियों की शिकायत को दूर करने के लिए कहा है।
"उन्होंने कहा, "हमने इस सम्बंध में हुई प्रगति को जानने के लिए अगस्त में बैठक करने का फैसला किया है।