रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
June 19, 2013
|English|हिन्दी
  • राष्ट्रपति चुनाव जरूर जीतूंगा : संगमा
  • Jul 11 2012 2:26:06:407PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 61
  • राष्ट्रपति

    लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बीजू जनता दल (बीजद) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पी.ए. संगमा ने बुधवार को प्रदेश के सभी सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। संगमा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वह राष्ट्रपति चुनाव जरूर जीतेंगे।

    संगमा ने एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा, "मैं राष्ट्रपति चुनाव जरूर जीतूंगा और इस बार भी वर्ष 1969 का इतिहास दोहराया जाएगा। मैं यहां किसी राजनीतिक पार्टी की हैसियत से नहीं आया हूं।

    "संगमा ने कहा, "मैं उत्तर प्रदेश की सभी पार्टियों के सांसदों और विधायकों से अपील करता हूं कि वे राष्ट्रपति पद के लिए मतदान के दिन मेरे पक्ष में वोट करें।" उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार जीत मेरी ही होगी और इस बार भी पुराना इतिहास दोहराया जाएगा।

    "इससे पहले संगमा हवाईअड्डे से सीधे विधान भवन पहुंचे, जहां उन्होंने सेंट्रल हॉल में भाजपा विधायकों से मुलाकात की और अपने लिए समर्थन मांगा। इसके बाद उन्होंने सूबे के शीर्ष नेताओं के साथ अलग से बैठक की।दोपहर के भोजन बाद संगमा पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

    उल्लेखनीय है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी भी पिछले सप्ताह लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से मिलकर अपने लिए समर्थन मांगा था।

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 91


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos