
वाशिंगटन : अमेरिका में बेराजगारी दर स्थिर बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले महीने देश की अर्थव्यवस्था ने महज 80,000 नई नौकरियां पैदा की और बेरोजगारी की दर 8.2 फीसदी पर बरकरार रही है। जबकि विशेषज्ञ 1,00,000 नौकरियों की उम्मीद पाले बैठे थे।
श्रम विभाग की विस्तृत बेरोजगारी दर 10 फीसदी से बढ़ कर 14.9 फीसदी हो गई है। इस दर में अल्पकालिक कामकाज वाले लोगों के साथ उन लोगों को भी शामिल किया जाता है जो नौकरी खोजना ही छोड़ चुके हैं।
अमेरिका के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समूह हिसपेनिक्स के बीच भी बेरोगजारी की दर 11 फीसदी पर स्थिर है।अमेरिका में पेशेवर सेवा क्षेत्र में पिछले माह 47,000 नई नौकरियां पैदा हुईं, जबकि स्वास्थ्य क्षेत्र में 13,000 और उत्पाद क्षेत्र में 11,000 लोगों को रोजगार मिला।
पिछले माह की तुलना में इस महीने प्रति घंटे की औसत आमदनी दो फीसदी बढ़कर 23.50 डॉलर हो गई है।