रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
June 19, 2013
|English|हिन्दी
  • सपा की सरकार बनने से लोकतंत्र बहाल हुआ : मुलायम
  • Jul 5 2012 3:34:19:670PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 83
  • सपा

    लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने से लोकतंत्र की बहाली हुई है, क्योंकि पूर्ववर्ती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार में किसी की बात नहीं सुनी जाती थी और मुख्यमंत्री किसी से मिलती ही नहीं थीं।

    यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सभी को मुख्यमंत्री से मिलने और बोलने की आजादी मिली है। लोग अपनी समस्याएं लेकर लखनऊ आ रहे हैं। सूबे में लोकतंत्र की बहाली हुई है।

    मुलायम ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री किसी एक जाति, वर्ग या संप्रदाय का नहीं होता, बल्कि वह सभी के लिए होता है। सपा की नीति सबको साथ लेकर चलने की है। नीति खराब हो, पर नीयत ठीक हो तो काम चलता है, लेकिन यदि नीति अच्छी हो और नीयत ही खराब हो तो सब काम बिगड़ जाता है।

    सपा नीति और नीयत, दोनों के अच्छे होने पर बल देती है।बसपा सरकार पर हमला करते हुए मुलायम ने कहा कि वर्ष 2007 में चुनाव से पहले सपा सरकार ने 24 हजार करोड़ रुपये बिजली उत्पादन के लिए रखे थे।

    लेकिन चुनाव बाद सत्ता में आई बसपा सरकार ने वे रुपये इस मद में खर्च नहीं किए, क्योंकि तत्कालीन मुख्यमंत्री का कहना था कि उनके मतदाताओं के घरों में बिजली नहीं होती। पिछले पांच साल में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। दादरी परियोजना में अड़ंगे डाले गए।

    मुलायम ने कहा कि हाल ही में पारित किए गए बजट में जो कल्याणकारी प्रस्ताव पास किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। जनता के विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा। सपा अपने वादे निभाने के लिए जानी जाती है।

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 90


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos