
मास्को : बेलारूस वेनेजुएला में बनने वाले एक अंतरिक्ष आधार के निर्माण में सहयोग करेगा।इस बात की जानकारी बेलारूस में वेनेजुएला के राजदूत अमेरिको डियाज नुनेज ने दी। नुनेज के मुताबिक इस केंद्र का उपयोग उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए किया जाएगा।
नुनेज ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा, "बेलारूस वेनेजुएला के अरागुआ राज्य में बनने वाले अंतरिक्ष आधार के निर्माण में भाग लेगा। अंतरिक्ष आधार निर्माण की योजना परमाणु रॉकेट लांच करने की नहीं, बल्कि अतंरिक्ष वैज्ञानिक शोध उपग्रह भेजने की है।
"नुनेज ने कहा कि अंतरिक्ष आधार एक ऐसा प्रस्ताव होगा जो तीन राष्ट्रों वेनेजुएला,चीन और बेलारूस द्वारा पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, "उपग्रह आज चीन में निर्मित किए जा रहे हैं लेकिन उसे वेनेजुएला पहुंचाने का समझौता पहले ही हो चुका है।
"ये तीन साथी देश 90 करोड़ डालर की लागत का एक बिजली संयंत्र भी बरीनास राज्य में बनाएंगे।इस प्रस्ताव में पूंजी चीन लगाएगा जबकि प्रौद्योगिकी बेलारूस उपलब्ध कराएगा।नुनेज ने कहा, "बिजली संयंत्र बरीनास राज्य के औद्योगिक क्षेत्र सांता आइन्स में 2012-2015 के बीच तीन सालों में बन कर तैयार हो जाएगा।
" बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मित्रतापूर्ण रिश्ते को मजबूती देने के उद्देश्य से पिछले सप्ताह वेनेजुएला की यात्रा के दौरान अपने समकक्ष ह्युगो शावेज से मुलाकात की थी।अपने दक्षिण अमेरिकी देश की तीसरे यात्रा के दौरान लुकाशेंको ने शावेज के साथ 20 समझौते पर हस्ताक्षर कि ए।