
लंदन : अभिनेता एलेक बाल्डविन ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर से फिर नाता तोड़ लिया है।एलेक (54) ने जो आखिरी शब्द उस पर लिखा, वह था "यह बहुत मस्ती भरा रहा।
" वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के मुताबिक उन्होंने ट्विटर का अपना निजि अकांउट बंद कर दिया है और इस साइट पर सिर्फ एलेक बाल्डविन फाउंडेशन से जुड़ी ट्विट नजर आएगी।
एलेक ने इससे पहले पिछले दिसम्बर में अपना अकांउट बंद कर दिया था, तब उन्हें फोन बंद न करने के कथित आरोप में अमेरिकन एयरलाइंस के जहाज से बाहर कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद उनके मित्र ने कहा था, "उन्होंने थोड़े समय का विराम लिया है और जल्द वापसी करेंगे।