
हैदराबाद : टाइगर एयरवेज ने सोमवार को हैदराबाद-सिंगापुर उड़ान सेवा 28 सितम्बर से शुरू करने की घोषणा की।सप्ताह में पांच उड़ानें संचालित होंगी। इसके साथ ही टाइगर एयरवेज देश में अपने नेटवर्क में हैदराबाद को भी जोड़ लेगी।
अभी विमानन कम्पनी बेंगलुरू, चेन्नई, कोच्चि, तिरूवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली के लिए उड़ानों का संचालन करती है।टाइगर एयरवेज सिंगापुर पीटीई लिमिटेड ने अपने एक बयान में कहा कि हैदराबाद के लिए सिंगापुर से उड़ान मंगलवार से रविवार को रोजाना 22.30 बजे शुरू होगी।
जबकि सिंगापुर के लिए हैदराबाद से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 01.40 बजे उड़ान शुरू होगी।विमानन सेवा कम्पनी के प्रबंध निदेशक स्टीवार्ट एडम्स ने कहा,
"भारत पर्यटन गंतव्य और कारोबारी केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है और टाइगर भारत तथा सिंगापुर के बीच उड़ानों के अधिक विकल्प देने में सक्षम है।"टाइगर एयरवेज एशिया की प्रमुख किफायती विमानन सेवा कम्पनियों में से एक है।