
दार्जिलिंग : गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) 29 जुलाई को होने वाले गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के चुनाव में भाग लेगा। यह निर्णय पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।
जीजेएम के महासचिव रोशन गिरी ने संवाददाताओं से कहा, "हम जीटीए की सभी 45 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमारे अध्यक्ष बिमल गुरुं ग उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।
"गुरुं ग से भी चुनाव लड़ने का अनुरोध किया गया है, लेकिन उन्होंने इस बारे में निर्णय के लिए समय मांगा है।
इस बीच, उत्तरी बंगाल मामलों के मंत्री गौतम देब ने जीजेएम के निर्णय का स्वागत किया है।
राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, जीटीए के चुनाव के लिए नामांकन नौ जुलाई तक किया जा सकेगा।