श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के उत्तरी कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। कुपवाड़ा के हंडवाड़ा क्षेत्र के बावन वन में आतंकवादियों के छुपे होने का सुराग मिलने पर 21 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और पुलिस कर्मियों ने वहां की घेराबंदी की।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुरक्षाकर्मियाों के घेराबंदी करते ही वहां छुपे आतंकवादियों ने उन पर जबरदस्त गोलीबारी शुरू कर दी।"अधिकारी ने बताया कि ताजा समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।
यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि मुठभेड़ कर रहे आतंकवादियों ने अभी-अभी सरहद पार की है या वे पहले से यहां मौजूद गुट के सदस्य हैं
Tags :कुपवाड़ा, सुरक्षाकर्मियों, आतंकवादियों, गोलीबारी, कश्मीर,