रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
June 18, 2013
|English|हिन्दी
  • 2017 तक तैयार होगी हाइपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल
  • Jun 28 2012 6:11:14:223PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 264
  • 2017

    मास्को : भारत और रूस के संयुक्त प्रयास से बनाया जा रही हाइपरसोनिक ब्रह्मोस 2 क्रूज मिसाइल का प्रारूप 2017 तक परीक्षण के लिए तैयार हो जाएगा।भारत और रूस के बीच हाल ही में हाइपरसोनिक ब्रह्मोस 2 मिसाइल को बनाने को लेकर सहमति बनी थी, जिसकी उड़ान गति पांच से सात मैक होगी।

    द रशियन-इंडियन ज्वाइंट वेंचर ब्रह्मोस एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवाथानु पिल्लई ने कहा, "मुझे लगता है हमें पूरी तरह से काम करने वाले पहले हाइपरसोनिक मिसाइल के प्रारूप को तैयार करने में पांच साल लगेंगे।

    हमने पहले से ही 6.5 मैक की गति के कई परीक्षण प्रयोगशालाओं में किए हैं।" पिल्लई ने कहा कि ये मिसाइल तीन अलग-अलग रूप में बनेंगे- सतह, हवा और समुद्र से प्रक्षेपण करने वाला। उन्होंने कहा कि ये मिसाइल केवल भारत और रूस को ही निर्यात किए जाएंगे।

    इनकी आपूर्ति किसी अन्य देश को नहीं होगी।ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। यह 300 किलोग्राम तक परम्परागत युद्ध सामग्री ले जा सकती है। समुद्र और सतह से मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण सफलतापूर्वक किया और इसे भारतीय सेना और नौ सेना में शामिल किया जा चुका है।

    हवा से मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण 2012 के अंत तक हो जाएगा।भारतीय वायु सेना 40 सू-30 एमकेआई फ्लेंकर-एच लड़ाकू विमानों को ब्रह्मोस मिसाइल के साथ सुसज्जित करने की योजना बना रही है।

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 81


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos