रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
May 26, 2013
|English|हिन्दी
  • 26/11 के साजिशकर्ताओं के खिलाफ भारत को अमेरिकी समर्थन
  • Jun 26 2012 2:52:38:430PM
  • by अरुण कुमार
  • print
  • |
  • View(s): 210
  • 26/11

    वाशिंगटन :  अमेरिका ने 26/11 के मुम्बई आतंकवादी हमले के एक प्रमुख साजिशकर्ता अबु जिंदल हमजा की भारत में हुई गिरफ्तारी का स्वागत किया है। अमेरिका ने कहा है कि वह मुम्बई हमले के साजिशकर्ताओं को न्याय दिलाने के भारतीय प्रयासों का समर्थन जारी रखेगा।

    विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड से जब सोमवार को हमजा की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हमें इस बात की जानकारी है कि मुम्बई में हुए 2008 के आतंकवादी हमले के एक संदिग्ध साजिशकर्ता की गिरफ्तारी हुई है।"

    उन्होंने कहा कि हमले में अमेरिकी नागरिक भी मारे गए थे, इसलिए शुरुआत से ही इसके साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने में अमेरिका की रुचि रही है।

    उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि मुम्बई हमले के सभी साजिशकर्ताओं को न्याय मिले।"

    जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका ने हमले के मुख्य आरोपी को पकड़ने में किसी प्रकार की खुफिया मदद की थी। इस पर नूलैंड ने कहा कि उन्हें इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी नहीं है।

    बताया जाता है कि हमजा पाकिस्तान के आतंकवादी गुट लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है।

    नूलैंड ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं कि हम सूचनाएं साझा करने में जो कर सकते हैं, वह कर रहे हैं और इन आतंकवादियों को न्याय दिलाने के भारतीय प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं।"

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 477


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos