रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
June 19, 2013
|English|हिन्दी
  • सिब्बल ने शिक्षक प्रशिक्षण परियोजना का शुभारम्भ किया
  • Jun 26 2012 2:50:49:100PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 67
  • सिब्बल

    नई दिल्ली : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने सोमवार को 10,000 शिक्षकों के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह कार्यक्रम मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रभाग के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा मिशन की शिक्षक से बातचीत सम्बंधी परियोजना (टॉक टू अ टीचर) के तहत आईआईटी-मुम्बई ने आयोजित किया।

    केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ऐसा विश्व में पहली बार हो रहा है कि ब्रॉडबैंड नेटवर्क और आईसीटी सुविधाओं के जरिए इंजीनियरिंग कॉलेजों के 10,000 शिक्षकों को एक साथ प्रशिक्षित किया जा रहा है।

    देश के शिक्षकों को सशक्त बनाने तथा उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रयास के तहत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत में स्थापित 168 दूरस्थ केंद्रों के जरिए आयोजित किया गया है। इसमें आईआईटी-मुम्बई और आईआईटी-मद्रास के प्रोफेसर व्याख्यान देंगे।

    ए-व्यू सॉफ्टवेयर के जरिए आईआईटी-मुम्बई से सभी केंद्रों को जोड़ा गया है। इस पाठ्यक्रम में व्याख्यान, संवाद और प्रयोगशाला सत्र सम्मिलित हैं। इस शिक्षा प्रणाली को प्रो. डी.बी.पाठक के नेतृत्व में आईआईटी-मुम्बई ने विकसित किया है।

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 86


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos