
अरुण कुमारवाशिंगटन : अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक उच्चतम आय वर्ग एवं सर्वाधिक शिक्षित लोगों में शुमार किए जाते हैं। यह बात एक अध्ययन में सामने आई है। यही नहीं एशियाई मूल के अमेरिकी नृजातीय समूहों में भारतीय तीसरे सबसे बड़े समूह हैं।
भारतीयों ने लैटिन अमेरिकी नृजातीय समूहों को पीछे छोड़कर आबादी में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की है।पियू रिसर्च सेंटर द्वारा मंगलवार को पेश द रोज ऑफ एशियन अमेरिकंस नामक रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका की सामान्य जनसंख्या के मुकाबले एशियाई समूह अधिक शिक्षित एवं अधिक कमा रहे हैं।
अमेरिका में भारतीयों की संख्या 31.80 लाख है, जबकि चीनी 40 लाख एवं फिलीपींस के 34 लाख हैं। सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय घर की औसत वार्षिक आय 88000 डॉलर थी, जो पूरे एशियाई समूहों (66000 डॉलर) एवं सभी अमेरिकी घरों (498000 डॉलर) से अधिक है।
भारतीय मूल के अमेरिकी श्रमिक की औसत प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 65000 डॉलर था, जबकि यह आंकड़ा एशियाई समूह के लिए 48000 डॉलर एवं अमेरिकी वयस्कों के लिए 40000 डॉलर था।इसके अलावा 25 वर्ष की उम्र के 70 फीसदी भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के पास स्नातक की डिग्री है।
एशियाई मूल के अमेरिकी नागरिकों में 25 वर्ष तक की उम्र तक सिर्फ 49 फीसदी एवं राष्ट्रीय दर सिर्फ 28 फीसदी है।सर्वेक्षण के अनुसार सिर्फ नौ फीसदी भारतीय मूल के वयस्क गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं जबकि एशियाई मूल के 12 फीसदी एवं देश में 13 फीसदी लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं।