
लंदन : हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट के बारे में कहा जा रहा है कि वह इन दिनों अपने छह बच्चों के लिए मिनी मोटरबाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं। पिट और उनकी महिला साथी एंजेलिना जोली के छह बच्चे हैं जिनमें मैडोक्स (10), पैक्स (9), ज्हारा (7), शिलोह (6) और तीन वर्ष के दो जुड़वां बच्चे नोक्स और विविएन हैं।
पिट इस सप्ताह ग्रेटर लंदन के रुईस्लीप स्थित एचजीबी मोटरसाइकल स्टोर में गए थे। इस स्टोर में उन्होंने अपने बच्चों के लिए छोटी गाड़ियां देखी थीं। यहां से उन्होंने अपने लिए केवल ग्लव्स और हेलमेट लिए। द सन डॉट को डॉट यूके ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, "वह खुद कई वर्षो से गाड़ी चला रहे हैं। पिट अपनी गाड़ी के बारे में अच्छी तरह जानते हैं।
उन्होंने अपने और जोली के लिए मोटरबाईक में रूचि दिखाई है लेकिन अभी वह छोटी बाइक खरीदने के बारे में अनिश्चित हैं।""मैडोक्स ने कई बार पिट के साथ बाइक की सवारी की है लेकिन पिट को लगता है कि कुछ समय के लिए वह उसके लिए बाइक खरीद देंगे तो अच्छा होगा।