बीजिंग : चीन ने शनिवार को देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के साथ मानवयुक्त अंतरिक्ष यान रवाना किया। वेबसाइट बीबीसी डॉट कॉम के अनुसार चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री लियू यांग को लेकर शेंझाउ-9 अंतरिक्ष यान गोबी मरुस्थल में स्थित जियुक्वान प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
यान को शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 10.37 बजे प्रक्षेपित किया गया।इस अवसर पर कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित थे।लियू दो अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ तियांगांग अंतरिक्ष प्रयोगशाला के लिए रवाना हुई हैं। ये लोग अंतरिक्ष में करीब एक हफ्ते तक रहेंगे। लियू (42 वर्ष) चीनी वायुसेना में पायलट हैं।
उन्हें यह मौका चीनी अंतरिक्ष केंद्र में 14 साल बिताने के बाद मिला है।माना जा रहा है कि यह अभियान चीनी अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है।
Tags :चीन, रवाना ,किया, साथ, यान,