जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक अनियंत्रित ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पर कोर्ट एरिया में कुछ लोग गर्मी के कारण सड़क के किनारे सोये थे कि एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक मृतकों में किशोर कुमार और सुनील कुमार शामिल हैं जो भाई हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया जबकि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है।
Tags :बिहार, अनियंत्रित ट्रक, फुटपाथ, जहानाबाद, सुनील कुमार,