रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
May 26, 2013
|English|हिन्दी
  • झारखण्ड में 10 नक्सलियों पर इनाम घोषित
  • May 29 2012 3:31:20:897PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 224
  • झारखण्ड

    रांची :  झारखण्ड सरकार ने राज्य में सक्रिय 10 नक्सलियों पर तीन लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक के नकद इनाम घोषित किए हैं।

    यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने 10 नक्सलियों पर इनाम राशि को मंजूरी दे दी है।

    गृह विभाग ने मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा था। ये सभी 10 नक्सली हत्या, फिरौती और अन्य आरोपों सहित आतंकवादी गतिविधियों के लिए वांछित हैं।"सभी 10 नक्सली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से सम्बंधित हैं।

    राज्य सरकार की विशेष शाखा (राज्य खुफिया) ने राज्य के गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें 10 नक्सलियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने लायक सूचना देने के लिए नकद इनाम का प्रावधान था।

    गृह विभाग ने प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री से अंतिम मंजूरी मांगी थी।इन 10 नक्सलियों में जोनल कमांडर सुशील भूइया और इंदल यादव शामिल हैं। राज्य सरकार ने इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम रखा है। तीन अन्य नक्सलियों में सब जोनल कमांडर सत्येंद्र पासवान, प्रमोद पासवान और विनोद यादव हैं। राज्य सरकार ने इन तीनों पर तीन-तीन लाख रुपये के इनाम रखे हैं।

     

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 480


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos