जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान गुलाम कादिर के रूप में हुई है। वह आतंकवाद की कई घटनाओं में वांछित था। पुलिस के मुताबित सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने उसके ठिकाने को घेर लिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में कादिर मारा गया। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मुठभेड़ के स्थल से एक एके-47 रायफल और गोलाबारूद बरामद हुए हैं।
Tags :कश्मीर, आतंकवादी, ढेर, गुलाम, कादिर,