नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को अग्नि-5 प्रक्षेपास्त्र के परीक्षण और रिसैट-1 उपग्रह के प्रक्षेपण को देश के लिए उपलब्धियां बताई। अग्नि-5 प्रक्षेपास्त्र जहां चीन के बीजिंग तक की दूरी तक हमला करने में सक्षम है वहीं रिसैट-1 उपग्रह सभी मौसम में देश के विभिन्न हिस्सों की तस्वीर ले पाने में सक्षम है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की दूसरी पारी की सरकार के तीन साल पूरे करने के अवसर पर यहां अपने रेस कोर्स रोड स्थित आवास पर आयोजित रात्रि भोज में सरकार की प्रदर्शन रिपोर्ट जारी करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "इस दौरान देश ने लम्बी दूरी के बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि-5 का परीक्षण और रिसैट-1 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण देखा, जिससे बादल वाले मौसम में भी तस्वीर ली जा सकती है।" उन्होंने कहा, "इन महान उपलब्धियों के लिए मैं वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।"अग्नि-5 का प्रक्षेपण 19 अप्रैल को ओडशा के व्हीलर द्वीप से किया गया था। उधर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 26 अप्रैल को रिसैट-1 को धरती की कक्षा में स्थापित किया।
Tags :प्रधानमंत्री, प्रक्षेपास्त्र, रिसैट , उपलब्धियां,बताई,