
जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के जरिये भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।घुसपैठ की यह घटना जम्मू से करीब 160 किलोमीटर उत्तर गम्भीर में हुई।
रक्षा मामलों के जनसम्पर्क अधिकारी कर्नल आर. के. पाल्टा ने एक बयान जारी कर कहा, "गम्भीर इलाके में तैनात सैनिकों ने तीन से चार लोगों को हथियार के साथ नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ते देखा।"उन्होंने कहा, "सैनिकों ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।
बदले में सैनिकों ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों ओर से करीब 30 मिनट तक गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में कोई जवान घायल नहीं हुआ।"उन्होंने बताया कि मंगलवार को खोज अभियान चलाया गया।
इस दौरान झाड़ियों से एक संदिग्ध आतंकवादी का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान की कोशिशें की जा रही हैं।