रक्षा, राजनय, रणनीति, आंतरिक सुरक्षा, एयरोस्पेस, व नागरिक उड्डयन विषयों का पहला हिन्दी-इंग्लिश पोर्टल!
May 26, 2013
|English|हिन्दी
  • पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 250 करोड़ रुपये हुआ
  • May 22 2012 3:03:01:180PM
  • by आईएएनएस
  • print
  • |
  • View(s): 86
  • पायलटों

    नई दिल्ली/मुम्बई :  सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कम्पनी एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल मंगलवार को 15वें दिन भी जारी रही और इस दौरान कम्पनी का नुकसान बढ़कर 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

    कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को नई दिल्ली में कहा, "टिकट रद्द कराए जाने, कर्मचारियों का सदुपयोग नहीं होने और अधिकतर विमानों के खड़े रहने के कारण नुकसान बढ़कर 250 करोड़ रुपये हो गया है।

    आपात योजना के कारण हमारा प्रतिदिन का नुकसान 13 से 15 करोड़ रुपये से घटकर अब 10 से 11 करोड़ रुपये पर आ गया है।"उन्होंने कहा कि आपात योजना के मुताबिक कम्पनी ने अमेरिका और यूरोप को जाने वाली उड़ानों को मिलाकर एक कर दिया है और एक न्यूनतम संख्या में उड़ानों का संचालन कर रही है।

    अधिकारियों के मुताबिक सामूहिक रूप से अवकाश पर जाने वाले पायलटों को निर्देश दिया जाएगा कि भारतीय वायु सेना के डॉक्टरों के बोर्ड से अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं।

    अधिकारी ने कहा, "भारतीय वायु सेना के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की जांच करेंगे। हम उन्हें नोटिस भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं। यदि वे वास्तव में बीमार पाए जाते हैं, तो उनका अवकाश वैध होगा, लेकिन यदि वे स्वस्थ्य पाए जाते हैं, तो वे या तो काम पर लौटेंगे या फिर उन्हें त्यागपत्र देना होगा।"

     

  • Post a comment
  • Name *
  • Email address *

  • Comments *
  • Security Code *
  •       
    कमेंट्स कैसे लिखें !
    जिन पाठकों को हिन्दी में टाइप करना आता है, वे युनीकोड मंगल फोंट एक्टिव कर हिन्दी में सीधे टाइप कर सकते हैं। जिन्हें हिन्दी में टाइप करना नहीं आता वे Roman Hindi यानी कीबोर्ड के अंग्रेजी अक्षरों की मदद से भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लिखना चाहें- “भारत डिफेंस कवच एक उपयोगी पोर्टल है’, तो अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करें, bharat defence kavach ek upyogi portal hai. हर शब्द के बाद स्पेस बार दबाएंगे तो अंग्रेजी का अक्षर हिन्दी में टाइप होता चला जाएगा। यदि आप अंग्रेजी में अपने विचार टाइप करना चाहें तो वह विकल्प भी है।
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
ब्रिगे. होशियार सिंह
ब्रिगे. होशियार सिंह
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
फील्ड मार्शल मानेकशॉ
एवीएम बी.के.बिश्नोई
एवीएम बी.के.बिश्नोई
ले.ज.सगत सिंह
ले.ज.सगत सिंह
एएम एच.सी.दिवान
एएम एच.सी.दिवान
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
ले.ज. जगजीत सिंह अरोड़ा
एडमिरल एस.एम.नंदा
एडमिरल एस.एम.नंदा
डिफेंस मॉनिटर   Viewed: 478


भारत डिफेंस कवच की नई हिन्दी पत्रिका ‘डिफेंस मॉनिटर’ का ताजा अंक ऊपर दर्शाया गया है। इसके पहले दस पन्ने आप मुफ्त देख सकते हैं। पूरी पत्रिका पढ़ने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना होता है। पुराने अंक आप पूरी तरह फ्री पढ़ सकते हैं। पत्रिका के अंकों पर क्लिक करें और देखें।-संपादक
Dr.
Dr. Avinash Chander DS & Chief Controller R&D
DRDO
DRDO Chief Dr.VK Saraswat
1971
1971 Indo-Pak War
Must
Must Watch Videos